यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने उसके चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया है। इससे पहले 26 अप्रैल 1986 को इस प्लांट में टेस्टिंग के दौरान विस्फोट से परमाणु रिऐक्टर फट गया था और इस हादसे के बाद हवा में खतरनाक रेडिएशन फैल गया था जिसकी चपेट में हज़ारों लोग आ गए थे।