यूक्रेन में खून-खराबा रोकने पर समझौता न हुआ तो रूसी तेल पर लगाएंगे 50% टैरिफ: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा है, "यूक्रेन में खून-खराबा रोकने के लिए अगर रूस और मैं समझौता करने में असमर्थ होते हैं...तो मैं रूसी तेल पर 25% से 50% तक सेकेंडरी टैरिफ लगा सकता हूं।" ट्रंप के मुताबिक, अगर युद्धविराम नहीं होता है तो वह एक महीने के अंदर सेकेंडरी टैरिफ को लागू कर सकते हैं।