यूक्रेन में रूस के ड्रोन व मिसाइल हमले में 5 लोगों की हुई मौत, 10 लोग हुए घायल
यूक्रेन के शहरों पर शुक्रवार की रात रूस द्वारा ड्रोन व मिसाइल से किए गए हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। पोल्टावा शहर में एक अपार्टमेंट पर हुए मिसाइल हमले में 4 लोगों की मौत हुई जबकि खार्किव में ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हुई है।