यूक्रेन में शांति लाने में अहम भूमिका निभाएगा ब्रिटेन: यूके पीएम स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को कहा कि उनका देश रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन के लिए शांति लाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, "ज़रूरत हुई तो अन्य लोगों के साथ...एकजुट होकर ऐसा किया जाएगा।" इससे पहले उन्होंने बताया था, ब्रिटेन और फ्रांस शांति समझौते पर यूक्रेन के साथ काम करने के लिए सहमत हुए हैं।