यूक्रेन-रूस के बीच शांति वार्ता के लिए तारीख हुई तय, ज़ेलेंस्की ने किया एलान

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन और रूस बुधवार (23 जुलाई) को इस्तांबुल (तुर्किये) में शांति वार्ता का नया दौर आयोजित करेंगे। ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा, "आज मैंने यूक्रेनी सुरक्षा परिषद प्रमुख रुस्तम उमरोव के साथ कैदियों की अदला-बदली की तैयारियों और तुर्किये में रूसी पक्ष के साथ एक और बैठक पर चर्चा की।"