inshorts

यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका और यूक्रेन ने शुरू की बातचीत

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों ने मंगलवार को सऊदी अरब में बातचीत शुरू की। पिछले महीने वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की में शांति समझौते के बीच बहस के बाद तनाव बढ़ गया था। ज़ेलेंस्की ने उम्मीद जताई है कि है सऊदी बैठक से संबंधों में सुधार होगा।