योगी आदित्यनाथ की जिस 'कठमुल्ला' टिप्पणी पर मचा है बवाल उसका क्या होता है मतलब?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में की गई 'कठमुल्ला' टिप्पणी पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है। उर्दू डिक्शनरी 'रेख्ता' में 'कठमुल्ला' का अर्थ बनावटी मुल्ला या अधूरे ज्ञान का उपदेशक बताया गया है। कुछ लोग कठमुल्ला का इस्तेमाल कट्टरपंथियों के लिए करते हैं। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि काठ की माला जपने वाले को कठमुल्ला कहते हैं।