योगी आदित्यनाथ ने 1994 में अचानक घर छोड़ा जिसके 6 माह बाद वह संन्यासी बनकर मां से भिक्षा लेने के लिए घर लौटे थे। 'यदा यदा हि योगी' किताब के अनुसार, उनकी मां ने कहा था, "घर में क्या कमी थी जो तू भीख मांग रहा है?" हालांकि, बेटे की ज़िद के आगे झुककर उन्होंने आखिरकार भिक्षा दे दी थी।