योग करते रवि किशन का वीडियो वायरल, यूज़र्स बोले- गुटखा खाकर कौन योग करता है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग करते अभिनेता व राजनेता रवि किशन का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो गोरखपुर में योग कार्यक्रम के दौरान शूट किया गया था। सोशल मीडिया यूज़र्स ने 'गुटखासन' शब्द गढ़ते हुए दावा किया कि वह आसन करते समय कुछ चबाते हुए दिखाई दिए। एक यूज़र ने लिखा, "गुटखा खाकर कौन योग करता है।"