योग से 40% तक कम होता है टाइप-2 डायबिटीज़: रिपोर्ट
केंद्र सरकार को सौंपी गई 'सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज़ इन इंडिया' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नियमित योग अभ्यास से टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा 40% तक कम हो सकता है। यह खासकर उनके लिए है जिनमें डायबिटीज़ होने की संभावना अधिक है। रिपोर्ट में रोकथाम के लिए कुछ विशेष योगासन भी बताए गए हैं।