यूज़र्स जल्द ही इंस्टाग्राम पर कमेंट करने के लिए AI का कर सकेंगे इस्तेमाल: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा ने इंस्टाग्राम पर एआई-जनरेटेड कमेंट्स के फीचर का परीक्षण शुरू कर दिया है। यह फीचर पोस्ट के नीचे पेंसिल आइकन पर टैप करने पर दिखाई देता है। एआई फोटो को स्कैन कर तीन कमेंट्स सुझाता है। मेटा ने कहा है, "हम अपने ऐप्स में नियमित रूप से अधिक फीचर्स का परीक्षण करते रहते हैं।"