यूज़रनेम फीचर पर सरकार ने वॉट्सऐप को जवाब देने की बढ़ाई डेडलाइन, अब 9 जुलाई तक की दी मोहलत

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूज़रनेम फीचर से जुड़े मुद्दे पर जवाब देने के लिए वॉट्सऐप को दी गई समयसीमा तीन दिन तक बढ़ा दी है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, कंपनी को अब अपना जवाब 9 जुलाई तक सौंपना होगा। दरअसल, यूज़रनेम फीचर की मदद से यूज़र्स फोन नंबर साझा किए बिना भी वॉट्सऐप पर चैट कर सकेंगे।

Load More