युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा 2022 से ही अलग रह रहे हैं: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा जून 2022 से अलग रह रहे हैं। इस बीच बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को गुरुवार तक तलाक की अर्ज़ी पर फैसला लेने को कहा। हाईकोर्ट ने कथित तौर पर 6 महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि भी माफ कर दी है क्योंकि दोनों 2.5 साल से अलग रह रहे हैं।