यूट्यूब ने अप्रैल से जून के बीच भारत से अपलोड किए गए 34.4 लाख वीडियो हटाए जो दुनियाभर में सबसे ज़्यादा हैं। अमेरिका 12.4 लाख वीडियो के साथ दूसरे और इंडोनेशिया 9.2 लाख के साथ तीसरे स्थान पर है। गौरतलब है कि दुनियाभर में हटाए गए 1.1 करोड़ वीडियो में से 68.2% बच्चों की सुरक्षा से जुड़े थे।