यूट्यूब ने शॉर्ट्स वीडियो के लिए बदला अपना नियम, यूज़र्स होंगे प्रभावित
यूट्यूब ने शॉर्ट्स वीडियो के व्यूज़ गिनने के नियम बदल दिए हैं जिसके मुताबिक अब जब कोई वीडियो प्ले या रीप्ले होगा तो उसे एक व्यू माना जाएगा। इससे पहले वीडियो को कुछ सेकंड देखने के बाद ही व्यू गिना जाता था। यह नियम यूट्यूब के व्यू काउंट को टिक-टॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लैटफॉर्म के बराबर लाने में मदद करेगा।