यूट्यूब अपने यूज़र्स को 4x स्पीड से वीडियो देखने की सुविधा दे दे रहा है। इसकी मदद से यूज़र्स जल्दी से वीडियो देख सकेंगे और इंट्रोडक्शन, स्पॉन्सर्ड सेगमेंट को स्किप करना आसान होगा। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और यह फीचर केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर के लिए रोलआउट किया जा रहा है।