inshorts

यूट्यूब पर एयर शो में पायलट बेटे की जांबाज़ी के वीडियो खोज रहे थे पिता और दिख गई क्रैश की खबर

दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को तेजस फाइटर जेट के क्रैश में जान गंवाने वाले विंग कमांडर एन स्याल के पिता को यह खबर सबसे पहले यूट्यूब के ज़रिए मिली। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "बेटे ने कहा था- 'मेरी परफॉर्मेंस टीवी या यूट्यूब पर देखना'...मैं यूट्यूब पर वीडियो ढूंढ रहा था और क्रैश की खबर दिखाई दी।"