यूट्यूब से सीखकर युवक ने शुरू किया चॉकलेट का स्टार्टअप, टर्नओवर है ₹1 करोड़

उदयपुर (राजस्थान) के दिग्विजय सिंह ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब से सीखकर चॉकलेट बनानी शुरू की थी और इसके बाद उन्होंने 2021 में स्टार्टअप 'सराम' शुरू कर लिया। दिग्विजय ने 2023 में 'सराम' के ज़रिए 2 टन चॉकलेट बेची और स्टार्टअप का टर्नओवर ₹1 करोड़ रहा। दिग्विजय बेर, जामुन, कोकम व अन्य फलों से चॉकलेट बनाते हैं।