यूट्यूबर दिन में देता था ईमानदारी का उपदेश और रात में करता था चोरी, ओडिशा में हुआ गिरफ्तार
भुवनेश्वर (ओडिशा) पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जो दिन में ईमानदारी व अपराध-मुक्त जीवन का उपदेश देता और रात को चोरी करता था। बकौल पुलिस, 'चेंज योर लाइफ' नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाले मनोज सिंह नामक यूट्यूबर पर 10+ केस दर्ज हैं। उसने 14 अगस्त को एक घर से 200-ग्राम सोना व ₹5 लाख कैश चुराया था।