inshorts

यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जारी हुआ गैर-ज़मानती वॉरन्ट

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ सोमवार को गैर-ज़मानती वॉरन्ट जारी किया। यह मामला राठी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो से जुड़ा है। मामले में आगे की सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। इससे पहले उनके खिलाफ दो बार ज़मानती वॉरन्ट जारी किया गया था।