यूट्यूबर ध्रुव राठी बने पिता, शेयर की नवजात बेटे की तस्वीर

यूट्यूबर ध्रुव राठी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी यूली ने बेटे को जन्म दिया है। राठी ने इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हमारे बेटे का दुनिया में स्वागत है।" राठी और यूली की शादी 2021 में वियना (ऑस्ट्रिया) में हुई थी और कपल ने जुलाई में बताया था कि बेबी राठी सितंबर में आ रहा है।