यात्रा ऑनलाइन के फाउंडर ने CEO पद से दिया इस्तीफा, शेयर हुए धड़ाम

यात्रा ऑनलाइन के शेयर मंगलवार को इंट्रा-डे में 7.68% फिसलकर ₹160.45 के भाव तक आ गए। यह गिरावट को-फाउंडर ध्रुव श्रिंगी के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद आई है। हालांकि, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से सिद्धार्थ गुप्ता को सीईओ पद की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। ध्रुव को कंपनी के बोर्ड का एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया है।