यात्री की 'गलती' से 30 साल बाद अपने खोए हुए जुड़वा भाई व माता-पिता से मिला चीन का कैब चालक

चीन में एक टैक्सी चालक करीब 30-साल बाद अपने खोए हुए जुड़वा भाई व बायोलॉजिकल माता-पिता से मिल पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यात्री द्वारा कैब चालक को गलती से अपना दोस्त समझे जाने पर उसे जुड़वा भाई का पता चला था। बकौल रिपोर्ट्स, जन्म के बाद अस्पताल ने जुड़वा भाइयों को अलग-अलग परिवारों को गोद दे दिया था।