यात्री की तबीयत बिगड़ने पर जेद्दा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की कराची में कराई गई लैंडिंग

दिल्ली से जेद्दा (सऊदी अरब) जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शनिवार को एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान के कराची में फ्लाइट की लैंडिग कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री के उपचार के बाद विमान कराची से रवाना हुआ और जेद्दा जाने के बजाय दिल्ली लौट गया।