एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक यात्री चलती ट्रेन के एसी कोच में दीया जलाकर पूजा करता और शंख बजाता दिख रहा है। रेलवे ने मामले की जांच शुरू करने के लिए PNR और अन्य जानकारी मांगी है। वहीं, कोच में यात्रियों की मौजूदगी के बीच दिया जलाने के खतरे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।