यात्रा स्थगित होने के बीच कुछ श्रद्धालुओं ने की वैष्णो देवी मंदिर की ओर कूच करने की कोशिश
वैष्णो देवी यात्रा स्थगित होने के बीच कुछ श्रद्धालुओं ने रविवार को वैष्णो देवी मंदिर की ओर मार्च करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरा तोड़ने से रोक दिया। गौरतलब है, श्राइन बोर्ड ने 14 सितंबर से यात्रा बहाल करने की घोषणा की थी लेकिन लगातार बारिश और सुरक्षा चिंताओं के कारण फैसला बदलना पड़ा।