युद्ध की कगार पर खड़ी इस दुनिया को अकेले आप ही बचा सकते हैं: पुतिन के जन्मदिन पर सर्बियाई नेता

सर्बियाई नेता आना ग्रोज़दानोविच ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उन्हें 'स्वतंत्रता और न्याय का योद्धा' बताया है। उन्होंने कहा कि युद्ध के पागलपन की कगार पर खड़ी इस दुनिया को वही (पुतिन) अकेले बचा सकते हैं। ग्रोज़दानोविच ने पुतिन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।