सॉफ्टबैंक के सीईओ मसायोशी सन ने वैश्विक समुदाय को आगाह किया है कि अनियंत्रित और बेकाबू AI इंसानी युद्धों से भी बड़ा विनाशकारी संकट बन सकती है। क्योटो में उन्होंने कहा, "अब आपस में लड़ने का समय नहीं बचा...गलत हाथों में पड़कर AI सुपर डेंजरस हो सकती है, इसलिए दुनिया को बिना वक्त गंवाए एकजुट होकर इसे नियंत्रित करना होगा।"