युद्ध लड़ने के लिए अमेरिका में बनाए गए रोबोट ने क्लब में बजाया डीजे

कैलिफोर्निया (अमेरिका) के एक क्लब में हाल ही में आयोजित डीजे नाइट में इंसान के बजाय युद्ध के लिए डिज़ाइन किए गए एक रोबोट ने डीजे बजाया था। फाउंडेशन रोबोटिक्स लैब्स नामक कंपनी द्वारा बनाए गए इस रोबोट का नाम 'फैंटम' है। कंपनी ऐसा करके यह दिखाना चाहती थी कि रोबोट मनोरंजन के लिए भी उपयोग किए जा सकते हैं।