inshorts

युद्ध विराम विवाद के बीच इज़रायल ने गाज़ा पर की एयर स्ट्राइक, 8 लोगों की हुई मौत

काहिरा में मध्यस्थों के साथ गाज़ा युद्ध विराम वार्ता के बीच इज़रायल ने गाज़ा के उत्तरी शहर बेत लाहिया पर शनिवार को एयर स्ट्राइक की जिसमें कम-से-कम 8 लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई अस्पताल के मुताबिक, बेत लाहिया के एक ही क्षेत्र में हुई दो एयर स्ट्राइक में जान गंवाने वाले 8 लोगों के शव लाए गए हैं।