युद्ध विराम समझौते के तहत गाज़ा के प्रमुख कॉरिडोर से इज़रायली सेना की वापसी हुई शुरू
हमास के साथ युद्ध विराम समझौते के तहत इज़रायली सेना ने गाजा के प्रमुख कॉरिडोर (नेत्ज़ारिम) से हटना शुरू कर दिया है। युद्धविराम समझौते में इज़रायल ने नेत्ज़ारिम कॉरिडोर से अपनी सेनाएं हटाने पर सहमति व्यक्त की थी। यह कॉरिडोर उत्तरी गाज़ा को दक्षिणी गाज़ा से अलग करती है। फिलिस्तीनी नागरिक भी अब उत्तरी गाज़ा की ओर लौटने लगे हैं।