युद्ध से हुए नुकसान का मुआवज़ा मिलने पर ही खोला जाएगा होर्मुज़ स्ट्रेट: ट्रंप की धमकी पर ईरान
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट 'हराम***, होर्मुज़ स्ट्रेट खोल दो' पर प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट को युद्ध से हुए नुकसान का मुआवज़ा मिलने के बाद ही खोला जाएगा। बयान में कहा गया, "ट्रंप ने हताशा और गुस्से के कारण अश्लीलता का सहारा लिया। उस दुष्ट ने पागलपन में युद्ध भड़का दिया है।"