प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस पहुंचने पर X पर पोस्ट कर भोजपुरी में लिखा, "मॉरीशस में यादगार स्वागत भइल।" उन्होंने कहा, "सबसे खास रहा गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव जो गीत 'गवई' के प्रदर्शन में देखने को मिला।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "यह सराहनीय है कि महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस के संस्कृति में आज भी फल-फूल रही है।"