यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी नई तस्वीरें हुईं जारी, कॉन्डम के पैकेट पर दिखा ट्रंप का कार्टून
अमेरिका के डेमोक्रेट सांसदों ने कुछ नई तस्वीरें जारी की हैं जिनमें राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप समेत कई राजनीतिक-कारोबारी हस्तियां यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन संग नज़र आ रही हैं। एक तस्वीर में कॉन्डम के पैकेट पर ट्रंप के चेहरे का कार्टून बना है और उस पर 'मैं बहुत बड़ा हूं!' लिखा है। बकौल रिपोर्ट्स, इस कॉन्डम की कीमत $4.50 थी।