यौन इच्छा के बिना नाबालिग के होठों को दबाना और साथ लेटना POCSO के तहत अपराध नहीं: दिल्ली HC

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि नाबालिग के होंठ दबाना और उसके साथ लेटना शील भंग करने का अपराध हो सकता है लेकिन अगर यौन इरादा नहीं है तो यह पॉक्सो अधिनियम के तहत 'गंभीर यौन हमले' का अपराध नहीं बनता। हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 के तहत आरोप बरकरार रखा।