यौन उत्पीड़न के एक मामले में ज़मानत पर छूटे बीजेपी सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को हरियाणा में असिस्टेंट ऐडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। उन पर आठ साल पहले एक आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई चंडीगढ़ की एक अदालत में चल रही है।