यौन उत्पीड़न के लिए डिज़ाइन किया गया: ChatGPT के 'एडल्ट मोड' को लेकर विवेक रामास्वामी

भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी व नेता विवेक रामास्वामी ने चैटजीपीटी के नए फीचर 'एडल्ट मोड' को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह फीचर एआई को ज़्यादा मानवीय बनाएगा और यौन या भावनात्मक रूप से इंसानों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह उत्पादकता नहीं बढ़ाएगा, बल्कि लत और अकेलेपन को बढ़ा सकता है।