मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार यूनियन बैंक व बैंक ऑफ इंडिया के मर्जर पर विचार कर रही है। बकौल रिपोर्ट, विलय सफल रहा तो इससे यह देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी (पीएसयू) बैंक बन जाएगा जिसके पास कुल ₹25.67 लाख करोड़ के असेट्स होंगे। यह असेट वैल्यू बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) व आईसीआईसीआई बैंक से भी अधिक होंगे।