यूनिवर्सिटी का कारनामा! छात्रों को मिले 100 में से 105, 128 व 137 नंबर
जोधपुर (राजस्थान) के मगनीराम बांगड़ मेमोरियल यूनिवर्सिटी द्वारा बीते दिनों बीई सेकेंड सेमेस्टर (मैकेनिकल) का रिज़ल्ट जारी किया गया जिसमें करीब 800 छात्रों के रिज़ल्ट में त्रुटियां पाई गईं। कई छात्रों की मार्कशीट में 100 में से 105, 128 और 137 तक नंबर दिए गए जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। परीक्षा नियंत्रक अनिल गुप्ता ने इसे टेक्निकल खामी बताया है।