inshorts

ब्रह्मांड में मौजूद अबतक की सबसे पुरानी चकरघिन्नी गैलेक्सी में से एक की हुई खोज

वैज्ञानिकों ने COSMOS-74706 नामक एक बेहद प्राचीन चकरघिन्नी (बार्ड-स्पाइरल) गैलेक्सी की खोज की है जो बिग-बैंग के करीब 2-अरब साल बाद बनी थी। यह अबतक देखी गई शुरुआती स्पाइरल गैलेक्सीज़ में से एक है जिसमें तारों की 'बार' संरचना मौजूद है। यह बार, गैलेक्सी के बाहरी हिस्सों से गैस को अंदर की ओर खींचकर उसके विकास को प्रभावित करती है।