यौन शोषण पीड़िता को गर्भपात कराने का अधिकार है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि कानून यौन शोषण की पीड़िता को गर्भपात कराने का अधिकार देता है। बकौल कोर्ट, यौन उत्पीड़न मामले में महिला को गर्भपात कराने से मना करना, मातृत्व की ज़िम्मेदारी से बांधना मानवाधिकार से मना करने के समान है। कोर्ट ने रेप पीड़िता का गर्भपात कराने की अनुमति वाली याचिका पर सुनवाई कर यह बात कही।