यूनुस को हटाओ, तभी हिंदू बचेंगे: बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या पर तसलीमा नसरीन

लेखिका तसलीमा नसरीन ने बांग्लादेश में हिंदू नेता भावेश चंद्र रॉय की हत्या पर रविवार को कहा, "हम निश्चित रूप से अनुमान लगा सकते हैं कि हत्यारे कौन हैं।" उन्होंने कहा, "अगर (मोहम्मद) यूनुस सत्ता में और बने रहे तो देश जल्द ही हिंदुओं से खाली हो जाएगा। हिंदुओं को बचाने के लिए यूनुस को सत्ता से हटाना होगा।"