यूनुस ने सत्ता की भूख में बांग्लादेश को तबाह करने की साज़िश रची: शेख हसीना
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि मोहम्मद यूनुस (अंतरिम सरकार के प्रमुख) ने सत्ता की भूख में विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को तबाह करने की साज़िश रची। उन्होंने कहा, "अगर आप (यूनुस) आग से खेलेंगे, तो यह आपको भी जला देगी।" शेख हसीना ने यूनुस पर बांग्लादेश के इतिहास को मिटाने का आरोप लगाया।