यूपी के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने चार कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित होकर भारत में शरिया कानून लाने की साजिश रच रहे थे। आरोप है कि वे सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से लोगों को भड़का रहे थे। एटीएस के अनुसार, ये लोग मीटिंग कर आतंकी घटनाओं के लिए हथियार-फंड जुटा रहे थे।