यूपी ATS ने आतंकी स्लीपर सेल से जुड़े 4 आरोपियों को दबोचा, पाक गैंगस्टर के लिए कर रहे थे काम
उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ता और स्पेशल टास्क फोर्स ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क, संवेदनशील स्थलों की रेकी और आतंकी साज़िश में शामिल होने के संकेत मिले हैं। एटीएस ने चारों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।