यूपी CM के काफिले के सामने सांड आने पर 2 कर्मी हुए सस्पेंड, 14 अस्थाई कर्मी सेवामुक्त

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के दौरान एक सांड आने के मामले में पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग के 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में विभाग में आउटसोर्स पर तैनात 14 कर्मियों को सेवामुक्त कर दिया गया है। 12 मार्च को मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान सांड आ गया था।