यूपी CM योगी ने NEET छात्र की मां को दिए ₹5 लाख, पशु तस्करों ने की थी छात्र की हत्या
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मृतक एनईईटी छात्र दीपक गुप्ता के परिजन से गोरखपुर में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दीपक की मां को ₹5 लाख का चेक दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गौरतलब है कि दीपक की 15 सितंबर को पशु तस्करों ने हत्या कर दी थी।