उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे। उम्मीदवार तय समयसीमा में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।