inshorts

यूपी STF ने 40 मिनट में 4 बदमाशों को एनकाउंटर में किया ढेर

शामली में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ की टीम ने करीब 40 मिनट में मुस्तफा कग्गा गैंग के 4 बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ के अनुसार, इनमें शामिल अरशद नामक बदमाश पर लूट, डकैती व हत्या के मामले दर्ज थे और उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था। वहीं, गोलियां लगने से एक इंस्पेक्टर घायल हो गया।