उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा रद्द होने के वायरल नोटिस को फर्ज़ी बताया है। आयोग के मुताबिक, 3 और 4 दिसंबर को निर्धारित शेड्यूल पर परीक्षा होगी। फर्ज़ी नोटिस फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है और आयोग ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।